रांची, फरवरी 26 -- खूंटी संवाददाता। जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तजना पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने किया। जांच के दौरान दोपहिया, चारपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन टैक्स, बीमा (इंश्योरेंस), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य जरूरी कागजातों का सत्यापन किया। मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 60 हजार रुपये का चालान वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.