सीवान, अप्रैल 9 -- (सीवान से संदीप सिंह)। रेलवे की ओर से विभिन्न रेलखंडों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कुल 103 यात्री पकड़े गए हैं और इनसे रेल राजस्व के रूप में 27 हजार 850 जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। इस सघन टिकट जांच अभियान के दौरान स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लम्बी कतार लग देखी गयी। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें व अपना उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें। बताया गया कि छपरा, सीवान, थावे, जलालपुर, मशरख, छपरा कचहरी रेलखण्ड पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में विभिन्न रेलखण्डों पर नि...