मुंबई, अप्रैल 19 -- TCS Nashik Case: दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के नासिक ब्रांच में कथित धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बीपीओ यूनिट में काम करने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि पांच सहकर्मियों ने महीनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया और गलत तरीके से छुआ। उनके धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। महिला ने बताया कि उसका सहकर्मी आसिफ अंसारी उसकी जांघ पर हाथ रख देता था और एक बार तो जबरदस्ती उसे गले तक लगा लिया। इंडिया टुडे के अनुसार, अपने स्टेटमेंट में महिला ने बताया है कि उसने 20 जून, 2025 को टीसीएस ज्वाइन किया था। शाहरुख कुरैशी और अन्य सहकर्मियों के साथ उसकी ट्रेनिंग 24 जून को शुरू हुई। इस दौरान, उसने आरोप लगाया कि लोन विभाग में टीम लीडर रजा मेमन कोई औपचारिक भूमिका न होने के बावजूद अक्सर ट्रेनिंग रूम ...