चतरा, फरवरी 8 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जांगी में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 शिव प्राण-प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में 1001 श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में जांगी गांव के साथ-साथ चौराही, मंझलीटांड़, हिसरी, चलकी, जरही समेत अन्य गांव के श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु शिव मंदिर से कलश उठाकर जांगी, चौराही, हिंसरी, जरही, करहनीबाद आदि गांवों का भ्रमण करते हुए स्थानीय दो मोहान नदी पहुंचे। जहां पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश को स्थापित किया। इस दौरान हर-हर महादेव, हर- हर शम्भू , जय श्री राम, जय बजरंग बली के जयकारे लगाये गये। महायज्ञ प्रारम्भ होत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.