चतरा, फरवरी 15 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जांगी गांव में चल रहे नौ दिवसीय शिव प्राण-प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव मंदिर में शिव परिवार और बजरंग बली मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान हर हर महादेव, जय शम्भू बाबा और जय श्रीराम व जय बजरंग बली के जयकारे से सम्पूर्ण वातवारण गुंजायमान हो उठा। लोग प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लालयायित हो उठे और भगवान की प्रतिमा को दर्शन कर आनंदित हो गए। इसके बाद शाम में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाला गया। बारात में शिव पार्वती के साथ देव दानव किन्नर, भूत पिशाच के भेषभूषा में लोग शामिल थे। शिव बारात में लोग जमकर थिरके। इसके पूर्व शनिवार की शाम सभी प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया। मौके पर यज्ञा...