चाईबासा, जून 27 -- चाइबासा। ज़हरीला सांप के डंसने से कुमारडूंगी थाना अंतर्गत हलदीपखर निवासी 39 वर्षीय रेंसो हेंब्रम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में मृतक के घर के बाहर चुहे के बिल में पड़े पत्तों की सफाई कर रहे थे।उसी दौरान बिल में पहले से घुसे एक जहरीला सांप ने उसके दायां हाथ में डंस लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। विलम्ब से उसे कुमारडूंगी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को देर शाम मौत हो गई। शनिवार को कुमारडूंडी थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक चुहे की बिल की सफाई कर रहे थे।उसी दौरान एक जहरीला सांप हाथ में डंस लिया, इलाज के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...