ज़हरीला सांप के डंसने से अधेड़ महिला की मौत
चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा।ज़हरीला सांप के डंसने से मंझारी थाना अंतर्गत कोकचो के अंगरडीहा गांव निवासी50 वर्षीय बेलमाइ सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में मृतिका अपने घर में जमीन पर सोई थी।रात के लगभग 12 बजे एक ज़हरीला सांप उसके घर में घुस गया और उसके के दायां पैर के अंगुठे में डंस लिया। जिससे उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। मृतिका ने उसी समय परिजनों को बताया कि उसे सांप डंस लिया है। परिजनों के द्वारा उसे रात के लगभग 2बजे सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार को पुलिस को दी गई।सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि ज़हरीला सांप के डंसने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.