बिहारशरीफ, मार्च 30 -- फोटो: जहुर बिगहा: जहुर बिगहा गाँव में सोमवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के जहुर बिगहा गांव में सोमवार को ढोल-नगाड़े के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हो गया है। ग्रामीण अर्जुन प्रसाद, कुणाल कृष्ण, मुन्ना और दीपक कुमार ने बताया कि श्रद्धालु 101 कलश लेकर निकले और अस्थावां थाना परिसर स्थित कुएं से जलभरी की। महिलाओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया और देवी स्थान पहुंचकर कलश स्थापित किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। 'हरे रामा, हरे कृष्णा' के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। कीर्तन में अमीर बिगहा, फगु बिगहा और अस्थावां समेत दर्जनों गांवों की कीर्तन मंडलियां हिस्सा ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्त...