नई दिल्ली, अगस्त 9 -- जहीर खान भारतीय टीम में नए तेज गेंदबाजों का समूह देखकर खुश हैं। पूर्व तेज गेंदबाज पंजाब के गुरनूर बरार से काफी प्रभावित हुआ है। उनका मानना है कि बरार का करियर काफी लंबा हो सकता है। जहीर ने चयनकर्ताओं की भी गुरनूर को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तारीफ की। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के वर्कलोड को देखते हुए भारतीय टीम नए तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। बुमराह लगातार चोटिल हो रहे हैं और इस वजह से भारतीय टीम नए तेज गेंदबाजों को लगातार मौके दे रही है लेकिन अभी तक हर्षित राणा के अलावा कोई भी नियमित टीम का सदस्य नहीं बन पाया है। हालांकि वह भी चोट से जूझ रहे। यह भी पढ़ें- 'बलि का बकरा ढूंढने...' लक्ष्मण ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर उठे सवालों का दिया जवाबगुरनूर बरार को जल्दी मिला मौका जहीर ने कहा कि क्षमता के आधार पर गुरनूर का अंत...