चेन्नई, सितम्बर 21 -- चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को आईपीएल 2027 के लिए भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया। जहीर ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह ली है, जिन्होंने 18 सत्र तक टीम की कमान संभाली। सीएसके ने 'एक्स' पर लिखा, "चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच के रूप में जहीर खान का स्वागत है।" जहीर ने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने मैदान पर सीएसके का सामना किया है और इन मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया है। चेपॉक में टीम के 'सुपरफैंस' जिस तरह का माहौल बनाते हैं, वह इन मुकाबलों को और भी खास बना देता है।'' उन्होंने कहा, "इतिहास और समृद्ध विरासत वाली इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी का ह...