हापुड़, अप्रैल 26 -- रविवार को जहारवीर बाबा की नवमी के पावन अवसर पर सपनावत में आयोजित भव्य मेले में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तोमर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया और विशेष रूप से आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पारंपरिक कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों को देखकर उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना की। इस अवसर पर विकास तोमर ने कहा कि जहारवीर बाबा की नवमी का मेला हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि दंगल जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, ताकत और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- नवनिर्मित रामलीला मैदान का ...