हरदोई, जनवरी 31 -- पिहानी (हरदोई), संवाददाता। जहानीखेड़ा क्षेत्र में देवमलपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी सिलेंडर अचानक लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस लीक होने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हाईवे पर एहतियातन आवागमन रोक दिया गया। बताया जाता है कि देवमलपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी रिफलिंग की सुविधा शुरू हो रही है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वहां पर लगे सीएनजी सिलेंडर लीक होने लगे। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जहानीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हाईवे से सटा पेट्रोल पम्प होने के कारण एहतियातन हाईवे पर आवागमन रोक दिया गया। बड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर की लीकेज को सही किया जा सका। तकरीबन आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। गैस लीक होने से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

हिंद...