हरदोई, मार्च 13 -- पिहानी। जहानीखेड़ा में नेशनल हाइवे पर बने अवैध कट जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अभी तक बंद नहीं हो सके हैं। नतीजतन वाहन चालक इन कटों से वाहनों को मोड़कर रांग साइड में लेकर चले जाते हैं। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। दरअसल नेशनल हाईवे पर रोज हजारों वाहनों का आवागमन रहता है। जहानीखेड़ा, हन्नपसिगवां, डेल पण्डरवा, देवमलपुर, अम्बारी सहित आसपास गांवों के लोगों का आवागमन भी हाईवे पर रहता है। बताते हैं कि जहानीखेड़ा क्षेत्र में डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से कई स्थानों पर अवैध कट बने हुए हैं, लोग लंबा चक्कर न काटकर इन्हीं अवैध कटों से वाहन मोड़ देते हैं। इसके चलते पूर्व में भी कई बार वाहन चालक चोट खा चुके हैं लेकिन अभी तक इनको बंद नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...