पीलीभीत, जुलाई 5 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 29 जून को दोपहर तीन बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को जनपद अलीगढ के ग्राम नयाबास निवासी लोकेश कुमार बहलाफुसलाकर ले गया। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। एक अन्य मामले में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री को तीन जुलाई को सुबह चार बजे गांव का वीरेंद्र कुमार बहलाफुसलाकर ले गया। जब वह वीरेंद्र के घर शिकायत करने गया तो आरोपी के पिता बच्चू लाल, बहन पूजा, मां माया देवी और वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुर...