जहानाबाद शहर के विकास को और गति दें विधायक
जहानाबाद, मई 6 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। शहर और जिले के विकास के लिए काम करने वाली युवाओं की टीम, जहानाबाद डेवलपमेंट कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक राहुल कुमार से विस्तृत मुलाकात की।
महत्वपूर्ण परियोजनाएँ कमिटी के अध्यक्ष देवांशु दीपक ने बताया कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। स्टॉर्म वॉटर ड्रेन परियोजना के कार्य में अब तेजी आई है। शहर के कई क्षेत्रों में चौड़े नालों का निर्माण कार्य स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। लंबे समय से धीमी गति से चल रही इस महत्वपूर्ण परियोजना के सक्रिय होने से शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि भविष्य में जलजमाव एवं जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा।
बुडको कार्यालय और सीवरेज परियोजना विधायक के प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.