जहानाबाद में सड़क पर पति-पत्नी का ड्रामा, जमकर चले थप्पड़ और घूंसे; 50 हजार रुपए का मामला
जहानाबाद, अगस्त 30 -- Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद शहर के अस्पताल गेट के समीप रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने बीच सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दिया। महिला लगातार उसकी पिटाई किए जा रही थी और बार-बार युवक से पैसे वापस करने की मांग कर रही थी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और फिर लोगों को पता चला कि जिस युवक से महिला भिड़ी हुई थी वह उनका पति है। पैसे लेने वाला पति बीवी के हाथों मार खाकर अस्पताल पहुंच गया। शहर के कुतबनचक मोहल्ला की निवासी एक महिला अपने पति पर बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना था कि उसने यह रुपये अपनी बेटी की परवरिश के लिए जमा की थी। जब पे फोन के माध्यम से उस खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली तो उसने पति से रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.