धर्मेन्द्र कुमार, मई 10 -- Road Accident In Bihar: बिहार के जहानाबाद में रविवार की सुबह रफ्तार का ऐसा खौफनाक कहर देखने को मिला, जिसने रोजी-रोटी कमाने निकले दो लोगों की जान ले ली। एक सवारी भरे ऑटो और तेज रफ्तार मैजिक वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर भारी बवाल काटा।रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे मजदूर मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे हुआ। ऑटो में सवार सभी लोग दिहाड़ी मजदूर थे। ये सभी मजदूर सुबह-सुबह अपने घरों से निकलकर मजदूरी करने के लिए मेहंदिया जा रहे थे। इसी दौरान, एनएच-139 पर मेहंदिया स्थित मधु शर्मा मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ...