पीलीभीत, जून 23 -- जहानाबाद। नगर में मोहर्रम की पांचवीं तारीख के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस कुरेशियां वाली मस्जिद से आरंभ हुआ और मुस्लिम बस्ती के विभिन्न मार्गों से होकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा। ताजिया जुलूस में मुस्लिम समुदाय के सभी वर्गों के महिला और पुरुष शामिल रहे। जुलूस के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने परंपरागत रूप से मोहर्रम की रस्मों में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जुलूस के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। नगर में मोहर्रम के दौरान पहली, तीसरी, पांचवीं, सातवीं और नौवीं तारीख को ताजिया निकालने की पुरानी परंपरा है। इसी क्रम में पांचवीं तारीख का ताजिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- जुलूस में या इमाम या हुसैन की सदाएं गूंजी यह भी पढ़ें- मोहम्मदी में पांचवीं आलम का जुलूस निकला यह भी पढ़ें- शिय...