जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, कई घरों में घुसा पानी; मोरहर, दरधा और बलदईया नदी उफान पर
कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 1 -- Jehanabad Floods News: बिहार के जहानाबाद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद दरधा, मोरहर, बलदईया और पुनपुन नदियां उफान पर हैं। नदियों के जलस्तर में हो रही रिकॉर्ड बढ़ोतरी से जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण इलाकों पर बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ का पानी शहर के होरिलगंज, अंबेडकरनगर और जाफरगंज मोहल्ले के निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे कई घरों में पानी भर गया है। स्थिति को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। दरधा नदी उफनाई हुई है। इस कारण जहानाबाद शहर के जाफरगंज और श्यामनगर पुल पर पानी चढ़ गया है। इसके चलते एसएस कॉलेज से हवाई अड्डा रोड और सट्टी मोड़ से गौरक्षणी-जाफरगंज मुख्य सड़क पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। पानी का तेज बहाव होने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.