जहानाबाद, मार्च 1 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद जदयू जिलाध्यक्ष पद हेतु सांगठनिक चुनाव में कुल 26 उम्मीदवारों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की काफी अधिक संख्या रहने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को जिलाध्यक्ष चयन के लिए अधिकृत कर दिया। इसके पूर्व जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा एवं निर्वाची पर्यवेक्षक रणविजय पटेल के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच, वैधता परीक्षण तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आने के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक ने आपसी सहमति बनाने का भरसक प्रयास किया। इसके तहत सभी प्रमुख उम्मीदवारों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। पार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.