पीलीभीत, सितम्बर 28 -- जहानाबाद। बहेड़ी मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा जहानाबाद से निकलने के बाद बिलई चौराहे से पहले हुआ। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव डांडिया भुसोडी निवासी चमन पुत्र दोदीराम मोटरसाइकिल से बहेड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल की मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली है। साथ ही हादसे की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...