जहानाबाद, अप्रैल 9 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एएनएस कॉलेज के सभागार में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और इस महाविद्यालय के संस्थापक श्याम नारायण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित नेताओं और बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया। विधान पार्षद अनिल शर्मा ने कहा कि श्याम नारायण बाबू बहुआयामी प्रतिभा के धनी कुशल समाजसेवी एवं शिक्षा प्रेमी थे। स्वतंत्रता आन्दोलन में इन्होने सक्रिय भूमिका निभाई। कठोर जेल यातना सही। घोषी के विधायक ऋतुराज कुमार ने कहा कि श्याम नारायण बाबू ने न केवल एसएन सिन्हा कॉलेज और एएनएस कॉलेज की स्थापना की बल्कि एसएस कॉलेज, गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, मुरलीधर उच्च विद्यालय के स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस कॉलेज के विकास में हर संभव सहयोग करूंगा। समारोह को एसएस कॉलेज के प्राचार...