वरीय संवाददाता, जनवरी 23 -- बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं, छात्रा के परिजन समेत 40 लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पटना और जहानाबाद से कई महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को अब पटना एम्स के सेकेंड ओपेनियन और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। दोनों रिपोर्ट के मिलान करने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी। इस मामले में रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी के गठन के बाद से ही करीब 40 पुलिस अधिकारियों की टीम रात-दिन मामले की छानबीन में जुटी है। टीम पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.