आजमगढ़, मई 23 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जहानागंज, शेरपुर और चंडेश्वर विद्युत स्टेशन से संचालित क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों, व्यापारियों तथा कस्बे में लूम चलाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन के साथ-साथ रात में लगातार बिजली कटौती होने के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं। धीरे-धीरे लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी की रात में बिजली कटौती से जिले भर में मचा हाहाकार क्षेत्र के भूपेंद्र सिंह, महेंद्र, हरिंदर, रामाश्रय, कपिल, संतोष, लव प्रताप...