नई दिल्ली, जून 22 -- Cochin Shipyard share: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गुलजार रहा। हालांकि, इस दौरान जहाज बनाने वाली कंपनी कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह शेयर इंट्रा-डे के दौरान शेयर 1,417.35 रुपये के लो और 1,485.50 रुपये के हाई तक कारोबार किया। हालांकि, इस शेयर की क्लोजिंग 1.36% बढ़त के साथ 1478.15 रुपये पर हुई। आइए जानते हैं कि शेयर में इस उथल-पुथल के कारण क्या थे।क्या है मामला? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस PSU कंपनी में डिस्काउंट पर ऑफर फॉर सेल (OFS) ला सकती है। CNBC-TV18 ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि सरकार जल्द ही OFS ला सकती है। यह कदम PSU कंपनियों में ऐसे ऑफर के जरिए फंड जुटाने की कोशिश का हिस्सा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकार ने इस साल अब तक PSU...