बक्सर, मार्च 12 -- बक्सर, हिप्र। नये वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए गुरुवार को शहर के जहाज घाट से उजियार घाट तक चलने वाली स्टीमर की बंदोबस्ती नगर परिषद द्वारा कर दी गई। इससे पहले स्थानीय नगर परिषद ने अलग-अलग सैरातों की लगातार बंदोबस्ती कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में मुख्य पार्षद कमरून निशा, सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य और ईओ कुमार ऋत्विक की मौजूदगी में रामरेखा घाट-उजियार घाट समूह फेरी से कौड़ी वसूली को लेकर बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस वर्ष जहाज घाट से उजियार घाट तक स्टीमर संचालन की बंदोबस्ती 08 लाख 91 हजार 500 रुपए में की गई। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान एक महीने देरी से इसकी बंदोबस्ती होने के कारण 08 लाख 02 हजार 542 रुपये में बोली लगी थी। इसके अलावा 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए रामरेखा घाट-उजियार...