लखनऊ, मार्च 25 -- राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की उपयोगिता पर बुधवार को सवाल उठाए हैं। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी उपभोक्ता एवं वित्तीय रेटिंग रिपोर्ट के हवाले से परिषद ने कहा है कि देश की शीर्ष विद्युत वितरण कंपनियों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगे हैं। यूपी में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड और टोरेंट में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं।उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता रेटिंग रिपोर्ट के अनुसार देश की 66 वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) में से 36 ऐसी हैं, जहां एक फीसदी से भी कम उपभोक्ता स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़े हैं। कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू ही नहीं की गई। ऐसे में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग को ही बिजली कंपनियों के वित्तीय सुधार कहना उचित नहीं होगा। यूपी में निजी वितरण ...