गोंडा, फरवरी 1 -- करनैलगंज, संवाददाता। सीएचसी करनैलगंज से गंभीर आरोपों के चलते हटाई गई स्टाफ नर्स संध्या गुप्ता की उसी केंद्र पर दोबारा तैनाती ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छह माह पहले उन पर प्रसूता का बाथरूम में प्रसव कराने, बाहर से दवाइयां मंगाने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगे थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनका तबादला सीएचसी काजीदेवर कर दिया गया था। इसकी आख्या जिलाधिकारी ने 19 सितंबर 2025 को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री को भेजी थी। अब अचानक करनैलगंज में उनकी वापसी हो गई। सीएमओ संत पटेल ने बताया कि यह स्थानांतरण अनभिज्ञतावश हुआ है। आरोपों की जानकारी अधीक्षक द्वारा नहीं दी गई थी, इसलिए नियमित प्रक्रिया में तैनाती हो गई। इस प्रकरण ने विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.