प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में संचालित विकास योजनाओं और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करने सोमवार को प्रभारी मंत्री व परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह बेल्हा पहुंचे। बेल्हा पहुंचते ही प्रभारी मंत्री विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य तथा फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी और कहा कि विभागीय अधिकारियों की ओर से शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं जा रही है। इस पर डीएम अधीक्षण अभियंता विद्युत को फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार...