हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिजरौली स्थित श्री गुरुजी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव मनाया गया। चंदन तिलक लगाये गणवेशधारी शाखा के स्वयंसेवकों ने योग ,व्यायाम , दंड प्रहार, नियुद्ध आदि के प्रदर्शन किये। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जिला प्रचारक जय किशोर व नगर संघ चालक डॉक्टर पीपी. सिंह ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जय किशोर ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुये कहा कि संघ की शाखा पर व्यक्ति निर्माण होता है। शाखा पर सामाजिक समरसता के साथ सभी स्वयंसेवक एक दूसरे के साथ खेलते ही नही बल्कि आपसी परिवारों से भी जुड़े रहते है। जहां शाखा होती है उस क्षेत्र में सांस्कारिक वातावरण का निर्माण होता है। संघ का कार्य समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि संघ निरंतर समा...