पटना, मई 2 -- पटना नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रत्येक वार्ड में वेंडिंग जोन स्थापित होगी। जहां भी भूमि उपलब्ध होगी वहां वेंडिंग जोन स्थापित किया जाएगा। ये बातें नगर निगम की महापौर सीता साहू ने कही। वे नासवी कार्यालय में स्ट्रीट वेंडर्स की वर्तमान स्थिति और सशक्तीकरण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बोल रही थी। उन्होंने वेंडर्स से अपील की कि जहां भी भूमि उपलब्ध हो, वे इसकी जानकारी दें ताकि वेंडिंग जोन के निर्माण में तेजी लाई जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर सीता साहू, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी और नासवी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद सिंह द्वारा गया। उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं। वेंडिंग जोन के लिए भूमि सुनिश्चित होते ही शीघ्र निर...