नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के लिए हुए युद्धविराम के बाद भी इजरायल का लेबनान में हवाई हमला जारी है। ईरान का दावा है कि 10 सूत्रीय योजना में एक प्वाइंट लेबनान में हमले रोकना भी शामिल है, लेकिन अमेरिका व इजरायल इससे इनकार कर रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि इजरायल, ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह पर जहां भी जरूरी होगा हमला करता रहेगा। यह बयान लेबनान पर इजरायल के घातक हमलों के ठीक एक दिन बाद आया है। नेतन्याहू ने अपने निजी एक्स अकाउंट पर कहा, "हम पूरी ताकत, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ हिज्बुल्लाह पर हमले जारी रखे हुए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा संदेश साफ है, जो कोई भी इजरायली नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, हम उस पर हमला करेंगे। हम हिज्बुल्लाह पर जहां भी जरूरी होगा, हमला करते रहेंगे।...