बदायूं, जून 18 -- बदायूं। अफसरों की अनदेखी अब लोगों पर भारी पड़ती जा रही है। जहां डीएम बैठते वहां भी जाम लगा रहता। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती। जब डीएम अपने कार्यालय के सामने की जाम की समसया हल नहीं कर सकते तो बाकी जगहों का क्या हाल होता होगा यह भलीभांति समझा जा सकता है। शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। इस वजह से आए दिन शहर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर जाम लग रहा है। जाम की वजह से राहगीर काफी परेशान रहते हैं। बुधवार को भी कचहरी के आसपास जाम लगा रहा। काफी देर तक लगे जाम के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसी तरह से जाम को खुलवाया गया।

जाम की स्थिति बुधवार को शहर के तमाम स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा कचहरी तिराहे के पास जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर के समय यातायात पुलिस के इंतजाम दुरुस्त न ह...