मुख्य संवाददाता, सितम्बर 12 -- बिहार के भागलपुर जिले में आई भयावह बाढ़ ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। जिस जगह सुल्तानगंज एयरपोर्ट और विक्रमशिला सैटेलाइट टाउनशिप बनाई जानी है, वो पानी में डूब गई है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ के रौद्र रूप ने प्रॉपर्टी बाजार और अवैध प्लॉटिंग के धंधे की कमर तोड़ दी है। नाथनगर, सबौर, गोराडीह, शाहकुंड और सुल्तानगंज जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में आई बाढ़ की डरावनी तस्वीरों ने जमीन खरीदारों और बड़े निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं। लाखों-करोड़ों रुपये की जिन जमीनों को 'प्राइम लोकेशन' बताकर बेचा जा रहा था, आज वे कई फीट पानी में डूबी हुई हैं। इस जमीनी हकीकत के सामने आने से अरबों रुपये का प्रॉपर्टी कारोबार पूरी तरह डंप होने के कगार पर पहुंच गया है।सुल्तानगंज एयरपोर्ट की जमीन पर सवाल! सबसे दुखद तस...