नई दिल्ली, मई 31 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) हमेशा से खूब पॉपुलर रही है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो ने इस बात को एक बार फिर सच साबित कर दिया है। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस वीडियो में यह छोटी सी ऑल्टो कार उत्तराखंड में आदि कैलाश के रास्ते में पड़ने वाले मशहूर 'एस-बेंड' (S-Bend) को बहुत ही आसानी से पार करती हुई दिखाई दे रही है। यह रास्ता अपने बेहद संकरे मोड़, खड़ी चढ़ाई और खतरनाक रास्तों के लिए जाना जाता है, जहां अच्छे-अच्छे ड्राइवरों की हवा टाइट हो जाती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर ऑल्टो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भारत में तहलका मचाने आ रही दमदार अमेरिकन मिडसाइज SUV, मिलेगा गजब का रोड प्रेजेंसवीडियो क्यों हो रहा वायरल? उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में ...