मैनपुरी, फरवरी 24 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। जुलूस एवं फाग आदि कार्यक्रमों को देखते हुए सभी विभाग पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में पानी की लाइन नहीं है, वहां टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों का पूर्व आंकलन कर संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा संभावित विवादों का समय रहते समाधान कराने के निर्देश दिए। कहा कि शासन की नीति के अनुसार कोई नई परंपरा प्रारंभ न होने पाए और आपराधिक व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐसे व्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.