नई दिल्ली, जुलाई 15 -- ब्रिटेन के पीटरबरो शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर कानूनी विवाद सामने आया है। वहां की सिटी काउंसिल ने एक ऐसे सरकारी कम्युनिटी कॉम्प्लेक्स को बेचने का फैसला किया है, जिसमें पिछले 40 सालों (1986) से एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर चल रहा है। सबसे ज्यादा विवाद इस बात पर है कि काउंसिल इस परिसर को 'यूनाइटेड किंगडम इस्लामिक मिशन' (UKIM) को बेचने जा रही है, जिसने सबसे ऊंची बोली लगाई है। अदालत में इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब फैसले का इंतजार है।विवाद की मुख्य वजह क्या है? पीटरबरो सिटी काउंसिल पर इस समय लगभग 500 मिलियन पाउंड (करीब 5,400 करोड़ रुपये) का भारी कर्ज है। इस वित्तीय संकट से उबरने के लिए काउंसिल ने अपनी संपत्तियों को बेचने का फैसला किया। 16 दिसंबर 2025 को काउंसिल के कैबिनेट ने इस 'न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स' क...