सहरसा, जुलाई 14 -- कहरा, एक संवाददाता। बारिश के मौसम में अन्य वर्ष जहां बहियार में नाव चलती ( तैरती) थी। वहाँ इस वर्ष सुखाड़ जैसे हालात के कारण बहियार में धूल उड़ रहा है। यह बतादें कि इस क्षेत्र में अक्सर आद्रा नक्षत्र से मानसूनी बारिश का शुरुआत होती थी। धेमरा नदी के पुरब स्थित बहियार में तीन - चार फीट से ज्यादे ऊँचा जल जमाव के कारण नाव से लोग खेतीवाड़ी एवं पशुओं के लिए घास काटकर लाते थे। लेकिन इस वर्ष अभी आद्रा के बाद पुनर्वसु नक्षत्र चल रहा है। लेकिन बहियार में सुखाड़ जैसे हालात के कारण धूल उड़ने जैसे स्थिति है। नमी के कमी के कारण बिचरा लगाए खेत में फट रहे दरार: यह बतादें कि अभी पुनर्वसु नक्षत्र चल रहा है। इस क्षेत्र में किसान रोहणी एवं मृगिसरा नक्षत्र में बिचरा के लिए खेतों में बीज डालते हैं। तथा आद्रा नक्षत्र से खेतों में खरीफ धान की रोपणी...