फतेहपुर, मार्च 28 -- पति के आंखों के सामने नवविवाहिता की टूटी सांसे खबर सुन मां पिता का कलेजा बैठा,घटनास्थल रवानाजाफरगंज,संवाददाता। अभी डेढ़ महीना भी नहीं बीता था, जब 12 फरवरी को घर में शहनाइयां गूंजी थीं और एक बेटी सपनों से सजी डोली में ससुराल विदा हुई थी। परिवार ने उसकी नई जिंदगी के अनगिनत ख्वाब संजोए थे, लेकिन किसे पता था कि खुशियों का यह सफर इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगा। कौशांबी में हुए हादसे में जान गंवाने वाली रंजना उर्फ कल्लो की मौत और उसके पति के गंभीर घायल होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरौली मजरे धौरहरा गांव निवासी बंसतलाल निषाद की 20 वर्षीय पुत्री रंजना उर्फ कल्लो की 12 फरवरी को थाना क्षेत्र के ही पहाड़ीपुर गांव निवासी 23 वर्षीय लवकुश के साथ शादी हुई थी। राजन ने पुत्र के मुंडन कार्यक्रम...