उन्नाव, मई 20 -- पुरवा, संवाददाताRs.। मर्चेंट नेवी जवान शारदा नहर में जहां डूबा, वहीं पर 18 घंटे बाद उसका शव मिला। पानी से शव निकलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मोहल्ला जोतपुर निवासी मुन्ना बाजपेई का 34 वर्षीय बेटा मोहित बाजपेई मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। तीन दिन पहले वह घर पर ससुराल भगवंतनगर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार शाम मोहित पुरवा पहुंचा, लेकिन घर जाने के बजाय वह कस्बे के ही अपने मित्र अंकित के साथ क्षेत्र के कसरौर के पास शारदा नहर में नहाने चला गया। नहर के बीचोंबीच बने भंवर में वह तैर नहीं पाया और डूब गया। देर रात तक खोजबीन में कोई पता नहीं चला, तब पुलिस ने एनडीआरएफ बुलाई। मंगलवार को 18 घंटे बाद एनडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मोहित का शव गहरे पानी से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को ...