कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने हाईटेंशन लाइन के अभियंताओं को गर्मी के मौसम में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने पर तत्काल दूसरी लाइन से जोड़ने की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आमतौर पर यह शिकायतें आती हैं कि किसी सबस्टेशन में डबल सोर्स सप्लाई का लाभ उपभोक्ताओं को अभियंताओं की लापरवाही से नहीं मिल पाता है। यदि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट होने पर अभियंता दूसरी चालू लाइन को जोड़ देते हैं और जिस लाइन में फॉल्ट हुआ है, उसकी मरम्मत कराने में हीलाहवाली बरतते हैं। इसी बीच जब दूसरी लाइन में भी फॉल्ट होता है तो फिर वैकल्पिक व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। इस दौरान 12 से 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।एमडी ने कहा कि डबल सोर्स सप्लाई में एक लाइन से दूसरी लाइन को जोड़ने में लगने वाले समय को कम करने के लिए आईसोले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.