नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अगले महीने 12 से 13 सितंबर के बीच नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होना है। भारत इस 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। लिहाजा, नई दिल्ली इस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मेजबानी में जुटा है। इसी कड़ी में दिल्ली के एयरोसिटी में विदेशी मेहमानों के ठहरने के लिए दो पांच सितारा होटलों को बुक किया गया है, लेकिन वहां सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। दोनों होटलों में हुए औचक निरीक्षण के दौरान वहां साफ-सफाई, किचेन में खाने की सुरक्षा और फूड स्टोरेज से जुड़ी कई कमियाँ पाई गईं। ऐसे में अब ये दोनों होटल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की जांच के दायरे में आ गए हैं। दरअसल, हयात ग्रुप के होटल 'अंदाज़ दिल्ली' और 'JW मैरियट नई दिल्ली' में हुई ...