लखनऊ, मार्च 28 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।जहां जहां राधे, वहां जायेंगे मुरारी...., जय जय शिव शंकर, मूड है भयंकर... गीतों पर गोमतीनगर विवेक खण्ड-3 व 4 जनकल्याण समिति के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने फूलों की होली खेली। संगीत भवन एकेडमी के कलाकारों ने 'बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...' 'होली खेलत गिरधारी...' के साथ हनुमान चालीसा से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष वीके मिश्रा व सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि विवेक खण्ड के बच्चों शौर, त्रिशा, कृतिका, श्रेय, मेघा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओपी श्रीवास्तव थे। इस मौके पर सुब्रत राय, शुभ्रा मिश्रा, एके खण्डेलवाल, आलोक मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.