जहां आस्था मजबूत होती है, वहां सशक्त बनता है समाज: विधायक
सिमडेगा, अप्रैल 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा विस के बागेसेरा पंचायत के मरदा गांव में रविवार को संत जोसेफ चर्च मरदा को विधिवत रूप से नया पारिस घोषित किया गया। इस अवसर पर मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने किया। मौके पर हजारों की संख्या में मसीही विश्वासी, सिस्टरगण एवं अतिथिगण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर बिशप ने कहा कि नया पारिस घोषित होना विश्वास की गहराई और समुदाय की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि चर्च केवल प्रार्थना का स्थान नहीं बल्कि प्रेम, सेवा और मानवता का केंद्र है। हमें अपने जीवन में प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.