नई दिल्ली, जुलाई 21 -- लॉर्ड्स वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने मैच के बाद बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में बाहरी शोर के बारे में बात की थी। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच कहा जा रहा था, लेकिन हिटमैन ने अपने स्टाइल में पहले बल्ले से और फिर अपने बयान से आलोचकों को जवाब दिया। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन को अभी भी लगता है कि कुछ तो बात हुई है, जो सामने आई है। उनका मानना है कि जहां आग लगती है, धुआं वहीं से उठता है। रोहित शर्मा लॉर्ड्स में भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। हालांकि, भारतीय टीम मैच हार गई। मैच के बाद रोहित शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया है कि अफवाहें तब तक खत्म नहीं होंगी, जब तक वे खे...