नई दिल्ली, मई 28 -- Jahangir Khan: कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को बड़ा झटका दिया है। उन्हें दी गई सभी सुरक्षा हटा ली गई है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि 18 मई को दी गई अंतरिम सुरक्षा भी रद्द की जा रही है। आपको बता दें कि जहांगीर के खिलाफ 2019 में एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी। इसकी वैधता बुधवार को समाप्त होने वाली थी। इसकी वजह से मंगलवार को यह मामला एक बार फिर हाईकोर्ट के सामने सुनवाई के लिए आया। सुबह कोई वकील मौजूद नहीं था, इसलिए मामले को दूसरी पीठ के पास भेज दिया गया। इसके अलावा फलता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर को चुनाव से पहले हाईकोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था। उस मामले की सुनवाई भी मंगलवार सुबह हुई। बंगाल पुल...