बुलंदशहर, जनवरी 12 -- जहांगीराबाद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 स्थित शुभकामना वाली गली के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने का आरोप लगाया है। लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगा कर चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले की रोड काफी वर्षों पहले बनी थी जो अब जर्जर हो चुकी है। उन्हें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव से हालात और बदतर हो जाते हैं, जबकि सामान्य दिनों में भी गड्ढों के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। नाराज वार्डवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.