बुलंदशहर, दिसम्बर 30 -- पूर्व सांसद राजू भैया मंगलवार को जहांगीराबाद पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नगर पहुंचने पर तीन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ डिबाई विधायक सीपी सिंह, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी तथा मारहरा (एटा) विधायक देवेंद सिंह भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रामपाल लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी एवं एडवोकेट शिवम कौशिक के आवास पर आयोजित किया गया। राजू भैया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण आम जनता का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास, सुरक्षा और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा सरकार ने ठोस कार्य किए हैं, जिसका लाभ समा...