बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- जहांगीराबाद स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कथा के सभी यजमानों व अन्य भक्तों ने पूर्णाहुति दी। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। गुरुवार की देर शाम आचार्य मनीष कौशिक ने कथा का अंतिम प्रसंग सुनाकर कथा विराम की। जिसके बाद सभी भक्तों ने श्रीमद्भागवत गीता और व्यास गद्दी पर विराजमान आचार्य मनीष कौशिक का तिलक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर परम रसिक सुमित गोयल और विवेक गोयल ने अपनी मधुर आवाज में सभी भक्तों को भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ विरदी, मोहित अग्रवाल, गौरव बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.