बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद में व्रतधारी दंपति कूटू का पकवान खाने से बीमार हो गए, जिससे नगर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान से कूटू का आटे का सैंपल लिया है और जांच को भेजा है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रोगनग्रान निवासी उमेश और उसकी पत्नी पिंकी ने व्रत के दौरान कूटू के आटे से बने पकवान का सेवन किया था। इसके कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों को शरीर में अकड़न, उल्टी और दस्त होने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कूटू का आटा बुलंदशहर अड्डा स्थित एक दुकान से खरीदा गया था, जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के ...